राबर्ट्सगंज। मंगलवार को मधुपुर बाजार स्थित रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के प्रांगण में जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्य के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें प्रतिभागी ज्योति सिंह, आरुषि सेठ, प्रीति पाल, गुड़िया ,काजल, दिव्या चौरसिया ज्वाला खुशबू सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया ।

सभी ने जलवायु परिवर्तन क्यों हो रहा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महाविद्यालय के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने प्रतिभागियों को उपहार दिया।

प्रीति पाल प्रथम स्थान, दिव्या चौरसिया द्वितीय स्थान तथा आरुषि सेठ तृतीय स्थान ,ज्योति सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। महाविद्यालय के अध्यापक धर्मेंद्र यादव अनीता चौरसिया गीता वर्मा दीपा केसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के नंद किशोर चौधरी फार्मासिस्ट तथा ककराही के डॉक्टर अभिषेक भी उपस्थित रहे।

डॉ अखिलेश ने कहा जलवायु परिवर्तन से तमाम तरह की बीमारियों का जनता के ऊपर सीधा प्रभाव पड़ता है कैंसर जैसी घातक बीमारी आज के समय में आम हो गई है यह सब प्रदूषण के चलते ही हो रहा है ।

धन्यवाद प्रकाश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *