
वाराणसी।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उ प्र के समस्त जिला कार्यालयों पर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजनोत्सव आयोजन किया जायेगा। वाराणसी मे भी सपा कार्यालय में शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा) ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 सितंबर को सुबह 11 बजे अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर उनके सृष्टि मे महान योगदान पर चर्चा की जाएगी। विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम का पत्र लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय से पत्र संगठन से जुड़े पदाधिकारीयो को प्राप्त हो चुका है।
