श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव सम्पन्न

विसर्जन से पूर्व श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अगले साल आने का दिया निमंत्रण

प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण का जन्मदिन मना

रिपोर्ट:- आशीर्वाद सिंह 

वाराणसी। बुधवार को ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 2024 का शोभायात्रा व विसर्जन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

सुबह विव्दान धन्नजय खुण्टे जी महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कराये। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल व अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी का विधान विधान से पूजा व महाआरती किया।

विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित गाड़ी पर श्रीगणेश भक्तो ने विराजमान कराया। तथा पूजन किया। गणपति बप्पा मोरया, गणपति जी का जय जयकार, जय हो, उद्घोष कर शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा में महिलाएं व पुरुष महाराष्ट्र परम्परागत परिधान में शामिल रहे। आज मानो तो काशी मिनी महाराष्ट्र बन गया था।

महाराष्ट्र के तासगांव से आए अस्सी कलाकारों की टीम शोभायात्रा में शामिल हो कर शोभायात्रा यात्रा की आकर्षक को आपने विभिन्न मुद्राओं के कला बिखेर कर सभी को अपने तरफ आकर्षित कर लिए।

शोभायात्रा दोपहर में शेर वाली कोठी से प्रारम्भ होकर कर चौंक, बाबा काशी-विश्वनाथ धाम, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा रोड,होते हुए लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक मानिक राव पाटिल संरक्षक संतोष पाटिल अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे अपने टीम के साथ महाआरती किया। साथ ही श्री गणेश जी को अगले साल जल्द आने का निमंत्रण दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव नितिन गोकर्ण ‌श्रीगणेश जी का आशीर्वाद लिए तथा केक काट कर जन्म दिनश्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने मनाया।

मंगलवार को रात आठ बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह रहा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी जी के नामांकन प्रस्तावक, वैदिक विव्दान पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ तथा अध्यक्षता आदि सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर कल्कि राम महराज ने किया।

छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से पं गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ( वैदिक विव्दान), महामण्डलेश्वर कल्कि राम महराज, डा सचिन सनातनी (धर्म आध्यात्म), डा शामिनी राणा (चिकित्सा), डा सोम शंकर दूबे ( विज्ञान सेवा), प्रकाश अग्रवाल ( समाज सेवा) प्रो राम नारायण व्दिवेदी ( शिक्षा सेवा)

स्वामी मुक्तानंद सरस्वती (सम्मान सेवा) को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, मुख्य अतिथि, समिति के पदाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से सम्मानित किया।

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की महिला मण्डल की स्मिता पाटिल ने श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सदा सुहागन का आशीर्वाद लिया साथ ही उपस्थित महिलाएं एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर बधाई दी।

विजय वाल्मीकि की टीम ने विभिन्न मुद्राओं में शंकर पार्वती, गणेश स्वरूप पर मंचन कर उपस्थित जन से ताली बटोरी।

समारोह में सर्वश्री सर्वश्री मानिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, आंनद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, सची कुमार शाह,हनुमंत राव मोरे,ताना जी पाटिल, चंद्रशेखर शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी,सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव,शुभम पाटिल,बसंत तामखडे़, सुभाष जगताप, शंकर भगत, दीपक सूर्यवंशी,संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली,प्रकाश मिशाल, अशोक शिंदे, डा कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणेश भक्त शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *