
उ.प्र.मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन वाणिज्य कर जिला शाखा का चुनाव
वाराणसी। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन वाणिज्यं कर जिला शाखा का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें विशाल कुमार सिंह- जिला अध्यक्ष, आशीष त्रिपाठी व जगत नारायण- उपाध्याक्ष, शुभम सिंह- जिला मंत्री, अरविन्द गुप्ता- संयुक्त मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव- संगठन मंत्री, महताब आलम- सांस्कृतिक मंत्री,बबिता देवी कोषाध्यक्ष और रविश झा ऑडिटर के पद निर्वाचित हुए है। विशाल सिंह नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। परम्परा के अनुरूप पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार दूबे को जिला संरक्षक भी मनोनित किया गया।
