रिपोर्ट :- अमित पांडेय 

 

वाराणसी। सोमवार को बृज इनक्लेव कालोनी स्थित रोटेरियन राजीव जयपुरिया के मकान पर रोटरी क्लब सनराइज के तत्वावधान में वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

वैज्ञानिक गोष्ठी में अवकाश प्राप्त प्रो ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदूषित वातावरण और हमारा स्वास्थ्य विषय पर रोटेरियन बंधू को सम्बोधित किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता राजीव जयपुरिया ने की।साथ ही विषय प्रवर्तन किया।

रोटरी क्लब वाराणसी सनराइज 3120 के सचिव रो देवेन्द्र मोहन गुप्त ने गोष्ठी का संचालन किया।रो घोष ( निवर्तमान) ने डा ओ पी शर्मा का परिचय कराया।

वरिष्ठ रो भूपेन्द्र कटारिया , प्रो मोहन लाल गुप्त, अनिल पाठक, राजेश कुमार वर्मा, के पी यादव, राजेश भाटिया , इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा अनुराधा भाटिया सुरेंद्र नारायण राय ,चन्दना हलधर आदि गणमान्य सदस्य गोष्ठी में उपस्थित रहे।

डा ओ पी शर्मा ने स्लाइड के माध्यम से करीब 50 मिनट स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डा ओ पी शर्मा ने स्वस्थ रहने के लिए एक पौधा रोपण कर उसकी उस समय तक रक्षा करे,जब तक पौधरोपण वृक्ष का रूप धारण कर ले।

गोष्ठी में एम पी यादव, किशोर कपूर शामिल रहे।

 

यम पी यादव, किशोर कपूर सपत्नीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *