रिपोर्ट:- वरिष्ठ संवाददाता 

 

वाराणसी। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन गोकर्ण द्वारा रचित गोकर्ण अक्रॉस भारत के पुस्तक विमोचन सूर्या होटल में हुआ वैदिक मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नितिन रमेश गोकर्ण, श्रीला गोकर्ण, पद्मश्री डॉ के.के. त्रिपाठी, प्रो. राणा पीबी सिंह, प्रो. गोपबन्धु मिश्रा का स्वागत शाल और पुष्पगुच्छ से किया गया l विमोचन में गोकर्ण अक्रोस भारत’ पुस्तक में नितिन रमेश गोकर्ण ने भारत वर्ष में ‘गोकर्ण’ से जुड़े उपर्युक्त ऐतिहासिकता, सांस्कृतिकता आदि सभी पक्षों को सचित्र, सप्रणाम एवं सवर्णन प्रस्तुत किया है। यह उनकी इस पवित्र ‘गोकर्ण’ के प्रति आत्यंतिक श्रद्धा, अनुपम निष्ठा तथा निरंतर प्रयास की अप्रतिम सुखद तथा ज्ञानप्रद फलश्रुति है। इस अवसर पर कमिश्नर कौशल राज शर्मा, एडीजी पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम,पुलिस कमिश्नर

मोहित अग्रवाल, सम्पूर्णानन्द विश्व विद्यालय, वाइस चांसलर काशी विद्यापीठ, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमान्शु नागपाल, वीडीए सचिव डा वेद प्रकाश मिश्रा अपर सचिव वीडीए डा गुडाकेश शर्मा, वीडीए संयुक्त सचिव परमानंद यादव ,

महन्त श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महन्त श्री संकट मोचन मंदिर, महन्त श्री काल भैरव मंदिर, महन्त श्री महामृत्युन्जय मंदिर, संतोष दास, सतुआ बाबा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *