वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की टीम की ओर से नदेसर स्थित शाखा में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को झोला और बैग बनाने की कला सिखाई गई। जिससे महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकें। संचालन भारती श्रीवास्तव ने किया। महिलाओं को इन उत्पादों को बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके लिए स्व-रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस अवसर पर दीपशिखा, सोनम प्रसाद, प्रतिमा, भारती श्रीवास्तव, चंद्रकला,लालती, बबीता, गीता विश्वकर्मा, गीता कुमारी, प्रमिला, राजकुमारी, आरती, प्रतिमा चौधरी, वीना रानी, प्रियंका पटेल, शाहिदा, अजय कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *