चंदौली।चंदौली काव्य संगम में वन्देमातरम् सम्मान -२०२४ का आयोजन १८ सितम्बर २०२४ बुधवार को पूर्वाह्न् -11बजे से, टाऊन एरिया सैयदराजा बाजार होगा।

जिला हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री एवं काशी प्रान्त प्रभारी कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/ संचालन में चंदौली जिलाध्यक्ष कवि राजेन्द्र गुप्त बावरा के स्वागत संरक्षण में वाराणसी जिलाध्यक्ष कवि सुखमंगल सिंह मंगल के अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।। जिसमें राष्ट्रभक्ति से संदर्भित काव्य पाठ होगा। किसी भी रचनाकार को यथा संभव सम्मान और अल्पाहार के अतिरिक्त कोई राह खर्च देय नहीं होगा।

उक्त आयोजन में सहभागी बनने के इच्छुक रचनाकार मो.-९४५०३६४२९२ पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *