डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में कैरियर काउंसलिंग

 

 

वाराणसी। विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना और मंत्रणा केंद्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन गोसाईपुर (मोहांव) में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देना। विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उनकी संभावनाओं को समझने में सहायता करना था।

शुभारंभ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रोफेसर डॉ. अर्चना गोस्वामी ( इतिहास विभाग ) ने विद्यार्थियों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली और उसके द्वारा प्रस्तुत अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। शिक्षण, प्रशासन, उद्यमिता, तकनीकी और सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। विशेष वक्ता प्रार्थना मिश्रा ने विद्यार्थियों को उनके रुचि और क्षमता के आधार पर सही करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक योग्यताओं और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी मदनलाल ने विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं और उनके अनुसार तैयार होने की जरूरत पर जोर दिया। बताया कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और नेतृत्व गुण भी विकसित करने चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर एक सुदृढ़ दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर संजय कुमार उपाध्याय, श्री रेवा शंकर सिंह, दीपक सिंह, डॉ. परमानंद त्रिपाठी, डॉ.प्रवीण पाण्डेय, डॉ.बिंदु सिंह, डॉ. सुनील सिंह और डॉ. ओमकार सिंह और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें संदीप, संजना, पवन कुमार ,स्मृति , सिमरन , अजीत, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *