वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को एमवीएच पब्लिक अटेसुहा इंटर कॉलेज में मासिक धर्म और हेल्पलाइन नंबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े कारण, बीमारियों, और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउंडेशन की दीपशिखा ने 181, 1090, 1076, 108, 102, 182 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी।

प्रियांका ने मासिक धर्म से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए, सैनेटरी पैड के उपयोग और मासिक धर्म से संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय साझा किए। छात्राओं को चार्ट पेपर पर लाल रंग के साथ गतिविधि कराई गई और उन्हें प्लास्टिक पैड के उपयोग से बचने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद, अमित सिंह, मीरा कनौजिया, मनोज कनौजिया, संजय, गुड़िया,विजय कुमार, अजय, प्रतिमा कश्यप, प्रियांका शुक्ला, बीनू, सोनम प्रसाद, दीपशिखा कनौजिया, श्वेता, शालू, काजल, प्रिया, हेमा, विवेक, मीना, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, संजू पटेल, काजल, वर्षा, अनामिका, सोनाली, खुशबू, अनीता, साक्षी, अंजलि समेत छात्राएं थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *