एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विधायक ने किया पौधरोपण

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुक्रवार को 71 वाँ दिन पूरा हुआ। 71 वें दिन विधायक ने मध्यमेश्वर मण्डल के ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान रोजाना की भाँति उन्होंने गलियों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गलियों एवं स्थान पर गंदगी एवं कूड़े का ढेर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर निगम के मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सफाई कराई जाने का निर्देश दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर कई गलियों की मौके पर ही सफाई की। उन्होंने स्थानीय जनता को भी जागरूक करते हुए समय से अपने-अपने घरों के कूड़े का निस्तारण करने का आग्रह किया। भ्रमण ने दौरान क्षेत्र के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक ने वार्ड में स्थित महालक्ष्मी मंदिर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मंदिर परिसर में ही स्थित अखाड़े की स्थिति का अवलोकन भी किया। इस दौरान उक्त अखाड़े में सुविधाओं के विस्तार करने की बात विधायक ने तथा परिसर में खाली स्थान पर एक ओपन जिम बनवाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया। डॉ तिवारी ने बताया कि अखाड़े देश की सांस्कृतिक पक्ष को संबल प्रदान करते हैं, ऐसे में इनका संरक्षण किया जाना काफ़ी महत्वपूर्ण है। इसके बाद जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय जनता के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।

प्रवास के दौरान विधायक संग डीजीसी क्रिमिनल आलोक शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मंडल प्रभारी सतीश पांडेय, तारकेश्वर नाथ, कृष्णकांत गुप्ता समेत नगर निगम के अधिकारीगण, कर्मचारी एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *