रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को नई ऊंचाई देने के लिए लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कैफ़ी आज़मी पायनियर पब्लिक स्कूल व एल पी जे आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,शिक्षकगण व कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता महाजनसंपर्क अभियान के तहत सदस्य बनाए गया।

सदस्यता अभियान को विस्तार देने की चर्चा की गई और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस सदस्यता पर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को सशक्त करने में योगदान दे।

उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा का सदस्य बनाने पर बल दिया और साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने की सलाह दी। अंत्योदय और गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की इस राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान से जुड़कर लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पालिका परिषद फूलपुर,जिला मीडिया प्रभारी मयंक कुमार श्रीवास्तव,सूरज सिंह पिपरी,दिनेश सिंह,राणा प्रताप सिंह चंद्रासन राय भोलू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *