
गौरी-गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ चुनावी अभियान
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को गौरी-गणेश पूजन के साथ हुआ। विधिवत पूजन के बाद मुख्य अतिथि नागेश्वर सिंह, प्रभास झा एवं गणेश शास्त्री तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. बुद्ध सागर अवस्थी और विनोद शंकर पांडेय का सम्मान किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों के हित, अधिकार और सम्मान से जुड़े विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष शरफुद्दीन, जिला मंत्री अखिलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, राजेश राय, जैवंत राय, वंश बहादुर सिंह, अशोक पांडेय, गिरिजेश तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्र, कामेश्वर गुप्त, धीरज कांत, विनोद पांडेय, वेद प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। कार्यालय के शुभारंभ के साथ चुनावी गतिविधियां शुरू हो गईं।

Leave a Reply