
बैठक मे जनसमस्याओं/ कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर विचार विमर्श
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी एवं जिले के पांच विधानसभाओं शिवपुर, अजगरा, रोहनियां, सेवापुरी एवं पिंडरा विधानसभा के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं जोन प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओं, पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न एवं मतदाता सूची में नए नामों को जोड़ने और हटाने संबंधी मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इस समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। जनसमस्याओं एवं पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ जल्द ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इसका समाधान किया जाएगा। मुख्य अतिथि चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिस तरह से पीडीए के तहत एकजुट होकर पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि स्नातक एमएलसी व सचेतक विधान परिषद आशुतोष सिंहा ने कहा कि जिले में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, संशोधन करने एवं काटने का काम बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। इस कार्य में पार्टी के जोन एवं सेक्टर प्रभारी लगकर अपने-अपने जोन व सेक्टर में मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित करा लें। क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ा हथियार वोट होता है। जब हमारे लोगों का वोटर लिस्ट में नाम होगा तो हम चुनाव में अपने प्रत्याशी को आसानी से विजय दिला सकते हैं। पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि वाराणसी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को साढे चार लाख से ज्यादा वोट मिला वह आपके अनुशासन और एकता का सबूत है। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि जिले के प्रत्येक सेक्टर में 100 नए पीडीए सदस्य बनाए गए हैं। जो अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से मिलकर नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित करवाएंगे।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व विधायकद्वय उदय लाल मौर्य, महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, आत्माराम यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूजा यादव, इस्तकबाल कुरेशी, गणेश यादव, आनंद मोहन गुड्डू, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, राजेश यादव नत्थू, मनीष सिंह, अनवारुल हक अंसारी, कन्हैया राजभर, उमाकांत त्रिपाठी, डॉ. फैसल रहमान, अजय फौजी, हीरालाल मौर्य, पुत्तुल यादव, हर्ष राजभर, शशि यादव, उमेश प्रधान, ओम प्रकाश सिंह, सुनील सोनकर, रमेश वर्मा, राजकुमार यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, दिलशाद अहमद डिल्लू, डॉ. रमेश राजभर, बाबूलाल यादव, अक्षय प्रधान, पखंडी बिंद, गोपाल यादव, दीपचंद गुप्ता, मोदी यादव, सोभनाथ यादव, अवधेश कुमार, मनोज यादव, अखिलेश यादव, शिवप्रकाश सिंह, साहब लाल, प्रदीप श्रीवास्तव, सुरेश पाल, आरती यादव, पंधारी एडवोकेट, विवेक यादव, रोशन मोहम्मद फौजी, बालकिशुन पटेल,विजय टाटा ,अनिकेत सिंह रिकी, राहुल सोनकर, लालबाबू सोनकर, अब्दुल रशीद, मयंक यादव, रविनेश रोशन, मयंक, शुभम आदि थे।
