
वाराणसी। सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के तहत शनिवार को सर्व वेद मंदिर उमरहा में पौधरोपण और तुलसी के पौधे का वितरण किया गया। संस्कृति सप्ताह प्रकल्प प्रमुख योगाचार्य अजय ने नेतृत्व किया। स्थानीय और अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाखा अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आगे भी ऐसे ही जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिन्दी दिवस पर संस्कारशाला संगोष्ठी का कार्यक्रम कंपोजिट स्कूल मलिकपुर, सैदपुर में हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों को संस्कार का ज्ञान देते हुए बताया गया कि हिन्दी भाषा के द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। बच्चों में किताब, कॉपियां और पेन-पेंसिल आदि स्टेशनरी का वितरण हुआ ।
