वाराणसी। बड़ागांव मत्स्य किसान कल्याण हसनपुर विरांव कार्यालय पर भारतीय किसान संघ खण्ड बड़ागाव का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें निखिलेश सिंह -अध्यक्ष, डा. कैलाश पटेल- मंत्री, अनुज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, गृजेश मिश्रा-सह मंत्री, राजेन्द्र पटेल-जैविक प्रमुख, किशन पटेल-युवा प्रमुख, रेखा सिंह पटेल-महिला प्रमुख, तारा पटेल-सह महिला प्रमुख और नागेश्वर सिंह प्रचार प्रमुख चुने गए। चुनाव अधिकारी उदरेज सिंह ने बताया कि भारतीय किसान संघ विगत 44 सालो से किसानो के लिए किसानो के द्वारा चलाई जाने वाला गैर राजनैतिक किसान संगठन है। जो प्रत्येक तीन वर्ष पर कार्यकारिणी का चयन दस रूपये की सदस्यता पर ग्राम गठन किया गया। बड़ागाव ब्लाक मे कुल दस हजार किसान भाइयो ने लिया भारतीय किसान संघ के सदस्यता 21 की कार्यकारिणी खण्ड बड़ागांव ईकाई का निर्वाचन हुआ। जिला मंत्री विपुल सिंह ने बताया भारतीय किसान संघ की स्थापना चार मार्च 1979 को प्रसिद्ध कुशल संगठक दन्तोपन्त ठेगड़ी के द्वारा किसानों को जागरूक जागृत प्रशिक्षित और संगठित करने हेतु किया गया था। पूरे प्रान्त मे प्रथम स्थान पर है। बड़ागांव खण्ड में दस हजार से ऊपर किसानो की सदस्यता किसान हित मे एक नई उर्जा प्रदान करेगी ।

सभी निर्वाचित पदाधिकारी मौनी बाबा आश्रम परिसर स्थित महाबीर मन्दिर विरांव कोट जाकर कृषि एंव किसान कल्याण हेतु दर्शन पूजन किया।‌ इस अवसर पर आनन्द प्रकाश सिंह कृषि विशेषज्ञ,रमेश पटेल,राम वृक्ष सिंह, पेशकार सिंह, रतनेश सिंह, सुदामा सिंह, अजय सोनकर आदि थे। संचालन सुनील सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *