रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में विगत 7 सितंबर 2024 से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश नवरात्र महोत्सव बड़े ही धूमधाम से दक्षिण भारतीय पद्धति से वेद ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा है आज 9 वा दिन प्रातः 7:00 बजे श्री गणेश होम किया गया जिसमें गणेश महाराज जी का अष्टोत्र, सहस्त्र नाम के साथ मोड़कम भी हवन में किया गया प्रातः 10:00 बजे गणेश जी का पूजा अर्चना अभिषेक किया गया श्याम 5:30 बजे चारों वेद के वेद घणापतियों के द्वारा चारों वेद का विद्वानों के द्वारा वेदघोष किया गया जिसमें अनेक भक्तों ने भाग लिया कल दिनांक 16 सितंबर 2024 को प्रातः 9:00 बजे गणेश पूजा के पश्चात कलश उद्वासना करके गंगा जी पर अवभुरूत स्नान होगा एवं शाम 4:30 बजे गणेश प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा रथ पर निकाला जाएगा जो मानस सरोवर घाट, नारद घाट, पांडे हवेली, सोनारपुरा, भेलूपुर , हरिश्चंद्र घाट ,हनुमान घाट होते हुए वापस सोनारपुर से केदार घाट होते हुए क्षेमेश्वर घाट पर गंगा पूजन के पश्चात गणेश प्रतिमा को वापस आश्रम में स्थापित किया जाएगा। शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भक्तगण शामिल होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *