
इंजीनियर्स डे पर 40 यूनिट रक्तदान

वाराणसी। उ.प्र.डि इंजीनियर महासंघ वाराणसी और चन्दौली के संयुक्त तत्वाधान में इंजी. आरके दत्त की पुण्य तिथि और भारत रत्न इं. स्व.एम विश्वेसरैया के जन्म दिवस (इंजीनियर्स डे) पर हवन-पूजन, पौधरोपण और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ आरके दत्त एवं विश्वेसरैया के चित्रों पर माल्यापर्ण एवं हवन-पूजन से हुआ। संघ भवन परिसर में महापुरूषों की याद में पौधरोपण रोपण हुआ। महासंघ के घटक संघो में से सिचाई विभाग, सिविल एवं विद्युत/यांत्रिक, लो०नि०वि०, जल निगम, विकास प्राधिकरण, कृषि विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, ग्रामीण अभियंतत्रण विभाग, लघु सिचाई, जलकल एवं आवास विकास के सदस्यों ने महापुरूषों के दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ई. शमशुल आरफीन पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष डि.इं.संघ लोक निर्माण विभाग और विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र लोक निर्माण विभाग, विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता वाराणसी वृत्त, लोक निर्माण विभाग थे। सदस्यों ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की और 40 यूनिट रक्तदान किया। सभा की अध्यक्षता इं राघवनन्द सिंह जनपद अध्यक्ष डि.इं.महासंघ एवं संचालन जनपद सचिव इं. विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर इं.पीके राय, प्रान्तीय उपमहासचिव (पूर्वी), इ अजय कुमार, अतिरिक्त महासचिव पूर्वी, सीडीईए, इं अखिलेश चौहान क्षेत्रीय अध्यक्ष, लोनिवि, इं रमाकान्त भारती, क्षेत्रीय महामंत्री, लोनिवि इं हेमराज मण्डल अध्यक्ष सीडीईए, मनोज श्रीवास्तव मण्डल सचिव सीडीईए एवं सभी घटक संघो के जनपद अध्यक्ष / सचिव के साथ सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहें। महासंघ वाराणसी के जनपद अध्यक्ष इं राघवनन्द सिंह एवं जनपद चन्दौली के जनपद अध्यक्ष इं सूचित कुमार सिंह, इं विनोद कुमार शर्मा, जनपद सचिव वाराणसी के नेतृत्व में रक्तदान के बाद जरूरतमंदों में भोजन और फल वितरण किया।
