रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। रूखसाना (35) फिरोजाबाद जिले की निवासी हैं। दबंगों ने महिला का जमीन अपने कब्जे में कर लिया है। जमीन की शिकायत स्थानीय थाना में की परन्तु उसे कोई सहायता नहीं मिली।
महिला फिरोजाबाद से चल कर लखनऊ मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज कराने आयी। परन्तु रास्ते चक्कर आने से बैठ गई।
पुलिस कर्मियों ने महिला को देखकर पूछा। महिला ने बताया कि मैंने जहर खा लिया है। महिला को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की हालत स्थिर है।
पुलिस जांच के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे से पहले ही महिला ने जहर खा लिया था।