रिपोर्ट :- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से कानपुर उन्नाव डिपो की up 78 FN 1732 बस जा रही थी।देर रात बस कृष्ण नगर पहुंची। इस दौरान एक यात्री बस में बैठा। कंडक्टर ने यात्री से टिकट के पैसे मांगे। यात्री ने पास होने की बात कही।पास देखने पर पता चला कि पास का वैधता 2022 तक है।
मामला बिगड़ने पर दोनों के बीच में बहस शुरू हो गया। जो मारपीट में बदल गया। इसके बाद कंडक्टर ने पैसेंजर को पीट दिया तथा बस से नीचे उतार दिया।
आधे घंटे तक बस रूकी रही।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जायेगी।