वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। प्रिंसिपल प्रोफेसर डीके सिंह के अनुसार 1 से 15 जून तक अभ्यर्थी बिलंब शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जुलाई में होना निर्धारित है।
