वाराणसी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने एवं कुम्हार को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित माटी कला समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत माटी कला टूल किट्स वितरण रोजगार योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में निःशुल्क विद्युत चालित चाक वितरण किए जाने हेतु जनपद को 50 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी.सिंह ने बताया कि प्रजापति समाज के परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों एवं कुमारी कला का कार्य करने वाले कारीगरों को (प्रजापति समाज को निशुल्क) विद्युत चालित चाक का वितरण किया जाना है। टूलकिट्स प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो वह अपना आवेदन माटी कला के वेबसाइट *www.upmatikalaboard.in* पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। आवेदन करते समय फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, (तहसील द्वारा निर्गत), शिक्षा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की मूल प्रति अपलोड किए गए दस्तावेज के साथ दिनांक 5 जून 2025 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय टकटकपुर वाराणसी में जमा किया जा सकता है। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से अथवा सीयूजी नंबर 9580503157, 9264916036 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *