
तीन साइबर फ्राडो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट संदीप सेठ
वाराणसी।लालपुर पांडेयपुर थाने का गुडवर्क, फर्जी सिम व आधार कार्ड से खाता खोलकर करोड़ो का फ्राड करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर,विशेश्वरगंज,और पांडेयपुर क्षेत्र के रहने वाले तीनो आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा। इन सभी के ऊपर करोड़ो रु की हेरा फेरी का मामला सामने आ रहा है।
