इंटर स्कूल फुटबाल चैंपियनशिप

वाराणसी। यूपीएसए एवं सिएट कॉलेज के संयुक्त प्रयास से रविवार को इंटर स्कूल फुटबाल चैंपियनशिप का मुकाबला सिएट कॉलेज के मैदान पर संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबला सनबीम मुगलसराय एवं संत अतुलानंद कोयराजपुर के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण रहे मुकाबले में दोनों टीमें मैच की समाप्ति तक एक-एक गोल से बराबरी पर रही। पेनल्टी शूट आउट में जहां सनबीम

मुगलसराय ने तीन गोल किए वहीं संत अतुलानंद कोयराजपुर की टीम मात्र एक गोल कर सकी। इस प्रकार सनबीम मुगलसराय ने ४-२ से संत अतुलानंद को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता के सर्वोत्तम खिलाड़ी अलीशान आलम सनबीम मुगलसराय को घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक तीन गोल करने का पुरस्कार यश अतुलानंद को मिला। यूपीएससी के मोहम्मद शम्सी राजा प्रतियोगिता में सबसे सुंदर गोल करने वाले खिलाड़ी बने । बेहतरीन गोलकीपर का पुरस्कार यूपीएससी के गुडलक को मिला।

टीमों के प्रशिक्षक नसीम, अजीज, मनजीत ,अमित तथा फराज आब्दी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नवीन सिंह एवं डॉ धीरज सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया। धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र बहादुर सिंह एवं संचालन डॉ (मेजर) अरविंद कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर शरद सिंह, साकेत सिंह ,अनुराग ,अजीज, आयुष ,शिवम ,शोभित ,सूरज तथा यूपीएससी एवं सीएट कॉलेज के दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *