वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नवरचना कान्वेंट स्कूल में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। शुभारंभ उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को मंच देने का सशक्त माध्यम है। इससे पुस्तकीय ज्ञान का व्यवहारिक अनुभव से जुड़ाव होता है और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। प्रबंधक डॉ. रामसुधार सिंह ने विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण निधि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य पल्लवी ने कहा कि विज्ञान और कला का समन्वय जीवन को सार्थक दिशा देता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। प्रदर्शनी में विभिन्न तल पर विषयवार आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। ग्राउंड फ्लोर पर क्राफ्ट स्टॉल पर बच्चों द्वारा बनाए सामानों की खूब खरीदारी हुई। प्रथम तल पर विज्ञान उपकरण, द्वितीय तल पर कंप्यूटर व गणित मॉडल तथा तृतीय तल पर हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। महान विभूतियों के परिधान में सजे विद्यार्थियों ने सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने अपने मॉडलों के सिद्धांत भी सरल ढंग से समझाए। इस अवसर पर डॉ. नीरजा माधव, डा.वेणी माधव, हरेन्द्र राय, पानमती सिंह, डॉ. रामबचन सिंह, डॉ. (मेजर)अरविंद कुमार सिंह, डॉ. सुधीर कुमार राय, रामानंद तिवारी, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. दिव्या सिंह, गौतम अरोड़ा सरस, रमेश लालवानी, प्रकाश श्रीवास्तव, नीतू सिंह, जेपी सिंह,आलोक शिवा, डॉ प्रकाश उदय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *