काशीराज स्व डा विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकार से सम्मानित हुए काशी के विभूति

विभूतियों के सम्मानित होने पर मिली बधाई

वाराणसी। गुरुवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित के एन उडप्पा सभागार में काशी के गौरव काशीराज डा विभूति नारायण सिंह जन्मशताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया।

समारोह में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो पी नाग, महाराज कुमारी विष्णुप्रिया, महाराज कुमारी हरिप्रिया, महाराज कुमारी कृष्ण प्रियाचक्रवर्ती, विजय नावड़, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर काशीराज स्व डा विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकार से काशी के वरिष्ठ विभूतियों को अंगवस्त्र, कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया गया।

जन्मशताब्दी महोत्सव में काशीराज स्व डा विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकरण से अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने विभूतियों में सर्वश्री श्री डा कैलाश सिंह विकास,डा विवेक कुमार सिंह, इंजिनियर रामनरेश नरेश, प्रोफेसर पी नाग, डा उदय शंकर भगत, राधेश्याम कमल, वी वी सुंदर शास्त्री, नरसिंह दास चांदी वाले, अशीष टण्डन, ममता टण्डन, अमित कुमार पाण्डेय,पं प्रकाश मिश्रा, दिलीप सिंह,राम नारायण कसेरा सहित अनेक विभूति सम्मानित हुए।

काशी के गौरव काशीराज डा विभूति नारायण सिंह जन्मशताब्दी महोत्सव में सम्मानित हुए विभूति को इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे), नज़र न्यूज नेटवर्क, इजी हेल्प, ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *