
वाराणसी। आयोजित पांचवी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में चैतन्य योग सेवा संस्था के खिलाड़ीयो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों एवं इवेंट्स में भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने अनेक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैं।
ट्रेडिशनल सब-जूनियर वर्ग में आरुषि गुप्ता ने तृतीय स्थान व आर्टिस्टिक सिंगल में प्रथम स्थान हासिल किया।
कनक गुप्ता ने आर्टिस्टिक सिंगल और ट्विस्टिंग इंडिविजुअल दोनों इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पूजा फॉरवर्ड बेन्डिंग इंडिविजुअल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बॉयज इंडिविजुअल ट्विस्टिंग में स्वयं बॉस एवं अखिलेश कुमार गुप्ता ने ट्रेडिशनल, व इंडिविजुअल ट्विस्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेधांस सिंह ने जूनियर ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान, कृष्ण सिंह ने द्वितीय स्थान,
कुंज ने जूनियर ट्रेडिशनल में प्रथम स्थान व विनायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
श्रीमुख ने सब-जूनियर ट्रेडिशनल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।
संस्था के प्रशिक्षकों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से ही इस प्रकार की सफलता प्राप्त होती है।
