वाराणसी। वाराणसी–लखनऊ रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 20401/20402 शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में किए गए बदलाव को लेकर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन के समय में पुनः संशोधन की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले यह ट्रेन बनारस स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होती थी, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन वर्तमान समय सुबह 5:40 बजे कर दिए जाने से यात्रियों को स्टेशन समय से पहुंचने में कठिनाई हो रही है। वहीं लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन के समय परिवर्तन से भी दैनिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि यदि ट्रेन संचालन एवं गति को संतुलित करते हुए समय में पुनः बदलाव किया जाए तो हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है। उन्होंने जनहित में समय सारिणी की समीक्षा करने की मांग उठाई है। इस संबंध में रेल मंत्री कार्यालय को ईमेल एवं पत्र के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन भी भेजा गया है।








Leave a Reply