ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
यह समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ज्ञान का है। करियर में बड़े मौके मिलेंगे, लेकिन जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और रिश्तों में सभी तरह के वाद-विवाद को बातचीत से हल करें ।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है)
मूलांक 1 के जातकों को करियर में बड़ा मौका मिलेगा, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक होगा।गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों आपको आज के दिन थोड़ी राहत मिलेगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें।
उपाय: काले तिल का दान करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों आज पुराने कार्यों के समाधान मिलेंगे और रचनात्मकता बढ़ेगी।अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें।
उपाय: सुबह ध्यान और योग करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आज किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई बहुत समय से अटका हुआ कोई खास काम बनेगा। प्रॉपर्टी या निवेश में लाभ हो सकता है। परंतु आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और चावल की खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों आज आपको अचानक धन लाभ होगा । व्यवसाय में फायदा होगा नौकरी में प्रमोशन होगा । जहां भी धन निवेश करेंगे वहां से लाभ ही लाभ होगा। परंतु किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आज आपको अपने तनाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय: सरसों का तेल किसी ग़रीब को दें ।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पुराने अटके काम शुरू हो सकते हैं। यह समय ज्ञान और आध्यात्मिक खोज का है। आज आप जोखिम भरे फैसले न लें।
उपाय: मानसिक शांति के लिए योग करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा, करियर में जोखिम भरे फैसले न लें। व्यवसाय और नौकरी में स्थिरता आएगी।आलस्य से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा , पुराने विवादों का निपटारा होगा। आवेग में निर्णय न लें अन्यथा कोई बड़ा नुक़सान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं
