बच्चों के साथ खेल-कूद और देशभक्ति के रंग में रंगा मीरा फाउंडेशन का स्वतंत्रता दिवस

 

वाराणसी। मीरा फाउंडेशन में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बच्चों के साथ अनोखे और उत्साहपूर्ण अंदाज में मनाया गया। संस्था परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं कराई गईं। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापक मीरा कनौजिया, विजय टाटा, मुख्य अतिथि अनुराग सिंह, मेहंदी आर्टिस्ट आकांक्षा, विपिन सिंह एवं अजय ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर मीरा कनौजिया ने मेहंदी आर्टिस्ट आकांक्षा को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने मुख्य अतिथि अनुराग सिंह को अपने हाथों से बनाई गई चित्रकला भेंट की। ध्वजारोहण के बाद बच्चों के लिए रस्सी कूद, 100 मीटर दौड़, बोरी दौड़ एवं नींबू दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नीरज, आयुष, अंशिका, नेहा, निशांत, देवा, नैतिक, अर्पिता, कोमल, शिवांगी, जिगर एवं श्रुति सहित करीब 100 बच्चों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर अनुराग सिंह, विपिन सिंह, अजय, आकांक्षा, मनोज, दीपशिखा, संजय एवं शाहिंदा हसीब सहित संस्था के सदस्य और सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *