लायंस क्लब ऑफ जोधपुर ग्रेटर ने गौशाला, वृद्धाश्रम और विमंदित गृह में किया सेवा कार्य

 

राजस्थान।लायंस क्लब ऑफ जोधपुर ग्रेटर के तत्वावधान में स्वतंत्रता-दिवस पूर्व संध्या पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में पुनीत सेवा के कार्य किए गया

क्लब के सचिव लायन सुरेंद्र माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यों के तहत बेसहारा गोवंश को सूखा चारा, दवा इत्यादि एवं बुजुर्गों और मानसिक रूप से विमंदित लोगों को भोजन प्रसादी से सेवा प्रदान की गई।

समाज सेवा के इस प्रकल्प के अंतर्गत सिवांची गेट गौशाला, केरू फांटा में तथा श्री कृष्ण गोपाल गौ सेवा समिति, रातावास (नागौर गौशाला की शाखा) में चारा एवं गौमाता की चिकित्सा हेतु दवा द्वारा गो-सेवा की गई।

विशेष योग्यजनों के कल्याणार्थ हेतु मानसिक विमंदित गृह, आंगनवा, सुरपुरा में तथा बुजुर्गों की सहायतार्थ जोधाना वृद्धाश्रम में भी भोजन द्वारा मानव-सेवा की गई।

लायन अध्यक्ष लायन कुंदन जांगिड़ ने बताया कि ये सभी सेवा-कार्य क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन महेंद्र राज लुणावत के विशेष आर्थिक सहयोग और सौजन्य से संपन्न हुए। क्लब की ओर से इस सराहनीय और निस्वार्थ योगदान के लिए महेंद्र राज लुणावत का सप्रेम आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *