वरिष्ठ कवि सुनील कुमार खुराना “कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित

सहारनपुर।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान के सीकर की संस्था कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा आयोजित “ऑनलाइन राष्ट्रीय कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह 2026” में सहारनपुर जनपद के नकुड़ निवासी वरिष्ठ शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार श्री सुनील कुमार खुराना को “साहित्य” क्षेत्र में राष्ट्रीय दंस्तर का सम्मान प्रदान किया गया।

उल्लेख है कि सुनील कुमार खुराना के नवाचारी, रचनात्मक और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व, समाज में दीर्घकालिक सेवाओं, अनुकरणीय उपलब्धियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2026 को “कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया।

यह सम्मान भारत के 17 राज्यों से चयनित डॉक्टर, वैज्ञानिक, पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवियों को प्रदान किया गया।

सुनील कुमार खुराना वर्तमान में उ०प्रा०वि० बाधी, नकुड़ में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले एक दशक से वे बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सरोकारों पर लेखन कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। सुनील कुमार खुराना की “पल दो पल” रचना को “वास्तविक रचनाएं” लिखंतु वेबसाइट पर 19 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। अगस्त 2026 में ही उन्हें “राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच” का “स्वतंत्रता दिवस सम्मान 2026”, “शब्द सिदिक्षा” का “काव्य रत्न” एवं “सुख़न का आशियाँ” का “श्रेष्ठ समीक्षक” सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। सुनील कुमार खुराना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी मां भारती की सेवा में समर्पित रहेंगे। यह सम्मान संपूर्ण सहारनपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *