
वाराणसी। जाल्हुपुर स्थित आस्था फाउंडेशन ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ( अध्यक्ष, इनरव्हील क्लब बनारस) रही।
मुख्य अतिथि सुषमा सिंह ने झंडा फहराया। तथा समारोह में शामिल 50 महिलाओं को कपड़े से बनी थैला दे कर आवाहन किया कि आप सभी अब कभी प्लास्टिक के थैले का न तो उपयोग करेगी, साथ अन्य लोगों को प्लास्टिक के थैले के उपयोग करने वाले को रोकने व जागरूक करेंगे।
आस्था फाउंडेशन के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि सुषमा सिंह व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। तथा संस्थान का रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply