
वाराणसी। नागरी नाटक मंडली में चल रहे जादू के शो के दौरान विश्वविख्यात जादूगर जूनियर ओपी शर्मा का श्री विश्वकर्मा सभा की ओर से सम्मान किया गया। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा एवं मंत्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. ओपी शर्मा ने जादू की कला को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाई। अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही जादू की कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी कला और विरासत आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जूनियर ओपी शर्मा अपने पिता की जादू कला की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। काशी में उनके शो को दर्शकों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। विश्वकर्मा सभा की ओर से कलाकार का सम्मान करना गौरव की बात है। सम्मान के बाद जूनियर ओपी शर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सभा के मंत्री अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, सुमित विश्वकर्मा आदि थे।

Leave a Reply