
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की पूर्व सूची के अनुरूप पुनः नियुक्ति किए जाने के क्रम में वाराणसी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को एक बार फिर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं की पुनर्नियुक्ति से वाराणसी के कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस नेतृत्व का यह निर्णय दोनों नेताओं के संगठनात्मक समर्पण, निरंतर संघर्ष, कार्यकर्ताओं के प्रति जुड़ाव और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उनके प्रयासों पर भरोसे का प्रतीक माना जा रहा है। राजेश्वर सिंह पटेल एवं राघवेंद्र चौबे लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहे हैं। आम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद बनाए रखने के साथ-साथ बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर सड़क से लेकर जनआंदोलनों तक उनकी सक्रियता लगातार देखने को मिली है।
इन्हीं संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय राय जी तथा राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी जी सहित शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व ने दोनों नेताओं पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।
पुनर्नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी एवं राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हम पर पुनः विश्वास जताते हुए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply