
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी । मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा स्थापित तुलसी घाट की कृष्ण लीला में शुक्रवार को नाग नथैया लीला का मंचन हुआ।
लीला की सबसे खास बातें यह रही कि तुलसी घाट पर विराजमान दक्षिण मुखी बाल हनुमान स्वयं देखते हैं और पूरी सुरक्षा उन्हें के आशीर्वाद से मिलता हैl
अस्सी घाट पर शाम 4 बजकर 40 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण कदम की डाल पर चढ़कर गंगा में गेंद लाने हेतु कूदते है ।
अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र के सानिध्य में एवं देखरेख में आयोजित इस नाग नथैया के इस लीला मे भगवान श्री कृष्ण यमुना में स्थित कालिया नाग को दमन करते हैं, जान से नही मारते है।
कुछ ही पल में स्वरुप भगवन श्री कृष्ण कालिया नाग का मर्दन कर प्रकट होते डमरू वादन, घंटा वादन, कर आरती उपस्थित जनसमूह ने किया।
उक्त अवसर पर काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने भी माल्यार्पण,व आरती किया।

Leave a Reply