
वाराणसी ।सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के प्रवेशार्थियों से विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित शास्त्री तृतीय सेमेस्टर, शास्त्री पंचम सेमेस्टर एवं आचार्य तृतीय सेमेस्टर के कुछ छात्र प्रवेश पंजीकरण से वंचित रह गये है उन छात्रों हेतु तिथि वृद्धि किया गया है।
छात्रकल्याणसंकायाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त कक्षाओं में प्रवेश समर्थ पोर्टल/यू०पी०डेस्को के माध्यम से दिनांक 15.11.2026 से 19.11.2026 तक पंजीकरण आनलाईन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा कर नियमानुसार प्रवेशावेदनपत्र पूर्ण कर सकते है।
शेष व्यवस्था पूर्वत रहेगी। यह अवसर मात्र उन छात्रों के लिए है जिन्होनें उक्त कक्षाओं में निर्धारित उपस्थिति पूर्ण की है

Leave a Reply