
वाराणसी।मनस्विनी क्लब, मनोविज्ञान विभाग, वसंत कन्या महाविद्यालय तथा देवा इण्टरनेशनल सोसायटी फाॅर चाइल्ड केयर के संयुक्त तत्वावधान में वसंत कन्या महाविद्यालय के परिसर में द्वि-दिवसीय राखी उत्सव का आयोजन किया गया
जिसमेें दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों की प्रदर्शनी और स्टाॅल का आयोजन किया गया।
इस स्टाॅल का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 रचना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। स्टाॅल पर उपस्थित दिव्यांग बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए प्राचार्या ने उनकी बनाई राखियाँ खरीदीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय के शिक्षक वृन्द तथा छात्राओं ने उत्साह से इन रंग-बिरंगी राखियों को खरीदा तथा दिव्यांग बच्चों के प्रयास को भरपूर सराहा भीे। महाविद्यालय परिवार के उदार तथा अतिथ्यपूर्ण सहयोग ने दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ साथ देवा सोसायटी के फाउण्डर प्रेसीडेण्ट डाॅ0 सी0 तुलसीदास के द्वारा चलाए गये व्यावसायिक पुनर्वास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राखी उत्सव का आयोजन करने में देवा सेण्टर की ओर से डाॅ0 अनुपमा श्रीवास्तव तथा मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्रो0 शुभ्रा सिन्हा ने सक्रिय भूमिका निभाई। मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्रो0 अन्जूलता सिंह, डाॅ0 राम प्रसाद सोनकर, डाॅ0 खुशबू मिश्रा तथा डाॅ0 शशिप्रभा कश्यप की उल्लेखनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृत विभागाध्यक्षा डाॅ0 शांता चटर्जी द्वारा संस्कृत विभाग की तकनीकी उन्नति हेतु प्रदत्त LED प्रोजेक्टर और स्क्रीन का उद्घाटन पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के ओजपूर्ण भाषण के साथ हुआ। उक्त भेंट से संस्कृत की छात्राओं और शिक्षिकाओं में हर्ष का प्रसारण हुआ।

Leave a Reply