
वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार सोनकर जी की पूज्य माताजी का मंगलवार को देहावसान हो गया।
दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें समस्त महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःखद घड़ी में महाविद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से शोक संतप्त परिवार को एक संवेदना पत्र (शोक संदेश) भी प्रेषित किया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply