सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा का अभिनंदन

 

​वाराणसी। नमो घाट स्थित प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष नंदलाल दास एवं सोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

​इस अवसर पर विष्णु शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत न होकर पूरे विश्वकर्मा समाज का है। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया।

​कार्यक्रम में प्रबंधक भारत लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. राम अधार शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सहायक सचिव कन्हैयालाल, सचिव घनश्याम मास्टर, शिवबली, सोनू लाल, गोरखनाथ आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *