
वाराणसी।नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के पोस्ट 04 की मासिक बैठक सेक्टर वार्डन सुशील जायसवाल के होटल पर पोस्ट वार्डन भूपेंदर सिंह गिल जी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन सुशील जायसवाल ने किया।
बैठक में आगामी दिनों अनेक त्योहार एवं त्योहारों पर सदस्यों के कार्य के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।
सदस्यों की नवीनीकरण एवं परिचय पत्र के बारे में भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी ने समस्त सदस्यों को उत्साहित करते हुए कहा नागरिक सुरक्षा के प्रत्येक सदस्य जिस तरह तन मन धन से अपना ड्यूटी करते आये में उसी तरह आगामी दिनों में त्योहारों पर ड्यूटी करते रहे।
उन्होंने कहा आगामी दिनों दुर्गा पूजा, दीपावली, डाला छठ, देव दीपावली त्योहारों पर आप सभी सदस्य गण सेवा में तन्मयता से सेवा कार्य करें।
दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिन प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांडेहवेली चौराहा पर नागरिक सुरक्षा की सहायता शिविर लगाने की भी चर्चा किया गया ।साथ ही भारत सेवाश्रम संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर आगामी 11 अक्टूबर ( रविवार ) को शोभायात्रा पर पांडेहवेली चौराहा पर एकत्रित होकर पुष्प वर्षा करने की बात रखी गई ।
उक्त बैठक में श्रीमती मंजू साहनी, श्रीमती शीला घोष, श्रीमती तपस्री मित्रा, सौरभ श्रीवास्त, नितेश गुप्ता, अभिजीत कश्यप, मनोज कुमार राय, अरुणभ बोस , अनुपम भट्टाचार्य सहित अनेक सदस्यगण शामिल रहे।

Leave a Reply