
लखनऊ।अथर्व इण्डिया अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा सोमवार को लखनऊ के बलरामपुर गार्डन स्थित पुस्तक मेला एवं अथर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।संवाद का विषय अवधि साहित्य एवं संस्कृति रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ विद्या विंदु सिंह रही। संस्था के संस्थापक और प्रबंध निदेशक डॉ वी पाण्डेय की अध्यक्षता किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर हरिशंकर मिश्र, डॉ राम बहादुर मिसिर, नागेंद्र बहादुर सिंह चौहान, प्रदीप सारंग, मानसी द्विवेदी ने अवधि साहित्य और संस्कृति के विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संस्थान के द्वारा 6 माह का अवधी साहित्य एवं संस्कृति पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करने की घोषणा हुई। यह पाठ्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों युवाओं एवं जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेगा। तथा देव उठानी एकादशी के दिन से विधिवत शुरुआत की जाएगी।
अवधी साहित्य एवं संस्कृति के 6 मासिक पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रोफेसर लेक्चर विद्वानों ने अपना सहयोग देने की बात कही और अवधि संस्कृति को संरक्षित कर शीर्ष पर पहुचाने का निर्णय लिया गया।
पाठयक्रम के संचालन हेतु राजधानी के वरिष्ठ विद्वानों की टीम बनाई जा रही है। जिसमें डॉ मनोरमा सिंह, कुमार तरल ,आनंद श्रीवास्तव डॉ किरण सिंह आदि सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की कार्यक्रम निदेशक अनिशा कुमारी के द्वारा किया गया, और संयोजन डॉ जय प्रकाश तिवारी के द्वारा किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ करुणा पाण्डेय स्वागताधयक्ष के रूप कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply