
वाराणसी।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को काशी महानगर कार्यालय पर महानगर समिति की मासिक बैठक सिगरा स्थित सिद्धगिरी बाग, कृष्णापुरी कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला तथा संगठन महामंत्री संजय दुबे, अशोक सिंह महामंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत , अर्जुन कुमार मौर्य प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल काशी के द्वारा संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि काशी महानगर कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनसंपर्क, जनजागरण का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने संगठन विस्तार तथा राष्ट्रहित से संबंधित जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक गति प्रदान करने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत काशी महानगर की विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों में नियमित श्रीहनुमान चालीसा पाठ तथा संपूर्ण भारत में 25 लाख हिन्दू परिवार से संपर्क अभियान के द्वारा हिन्दू समाज का एकत्रीकरण करने के विषय को भी विस्तार पूर्वक बताया और पूरे काशी प्रांत का एक लाख परिवारों में संपर्क अभियान के लिए टीम बनाई गई हर मुहल्ला हर घर संपर्क करना समाज के व्यापक संगठन के संकल्प को भी दोहराया गया।
संगठन विस्तार करने के उद्देश्य से दिनेश चौरसिया जी को राष्ट्रीय व्यापार परिषद का महानगर अध्यक्ष और योगी आलोक शुक्ला जी को राष्ट्रीय बजरंगदल काशी महानगर का उपाध्यक्ष, शिवम सिंह को राजातालाब ब्लॉक का अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल बनाया गया
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी जी ने किया।
उपस्थित नए दायित्व मिले पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में रवि केसरी महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी महानगर, श्रवण कुमार मौर्य विभाग महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल काशी विभाग, हरिनाथ सिंह जी उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल काशी विभाग, रिंकू देववंशी महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल काशी महानगर,ईश्वर दयाल सिंह सेठ, राजेश सेठ, अभय प्रकाश,सुजीत गुप्ता शिवम सिंह, मनोज कुमार विश्वकर्मा, शंकर सेठ, श्री राम जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply