खिलाड़ियों का किया जोरदार स्वागत

आजमगढ़। गोरखपुर के स्प्रिंगर स्कूल में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 9वें उत्तर प्रदेश स्टेट कूडो टूर्नामेंट में अज़मगढ़ कूडो टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया। ​प्रतियोगिता में जिले से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में हिस्सा लिया।

 

खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़े परिश्रम के दम पर कुल 101 पदक में 48 स्वर्ण, 28 रजत और 25 कांस्य जीतकर टीम को चैंपियन बनाया।

 

​कूडो एसोसिएशन आजमगढ़ के सचिव देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में उतरी इस टीम को प्रशिक्षक विनोद कन्नौजिया, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सचिन कुमार, प्रियम मिश्रा और हिमांशु यादव ने मार्गदर्शन व प्रशिक्षण दिया।

 

सोमवार देर रात जब खिलाड़ी पदक जीतकर जनपद वापस लौटे, तो रोडवेज पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ​

 

एसोसिएशन ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के समर्पण, प्रशिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया। साथ ही प्रतिबद्धता जताई कि जिले में कूडो खेल को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *