
लखनऊ,वाराणसी। पूर्वांचल की कला,संस्कृति एवं विकास के लिए समर्पित माटी ट्रस्ट द्वारा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ में आयोजित ‘पूर्वांचल महोत्सव– माटी-9’ के गरिमामय समारोह में इतिहास शोधकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप नारायण सिंह को ‘माटी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत एवं इतिहास के संरक्षण, सारनाथ के इतिहास से जुड़े औपनिवेशिक काल के मिथ्या निरूपण को दूर करने तथा बाबू जगत सिंह जी के वास्तविक ऐतिहासिक योगदान को उजागर करने के लिए किए गए शोध एवं प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी, सांसद श्री जगदंबिका पाल तथा माटी ट्रस्ट के संयोजक एवं द पेन फाउंडेशन के चेयरमैन श्री आसिफ आज़मी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री प्रदीप नारायण सिंह ने इस सम्मान के लिए माटी ट्रस्ट, आयोजकों एवं चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ‘बाबू जगत सिंह शोध समिति’ के समर्पित सदस्यों तथा अपने पूर्वजों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान ऐतिहासिक सत्य की स्थापना के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply