
रिपोर्ट :-अशरफ
प्रयागराज। फूलपुर में सोमवार को फूलपुर चौराहे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े नेताओं एवं अतिथियों के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर पंचायत फूलपुर के वार्ड नंबर 12 के सभासद सिराज अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं बसपा समर्थक डॉ. मुमताज आलम रिज़वी, बहुजन समाज पार्टी के शहर पश्चिमी प्रभारी मोहिबुल हक, बसपा के वरिष्ठ नेता वैश जी तथा हाफिज अनवर साहब का फूल-मालाएँ पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान स्थानीय लोगों और बसपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आपसी मेल-मिलाप और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान फूलपुर चौराहे पर स्वागत करने वालों में नगर पंचायत फूलपुर के वार्ड नंबर 12 के सभासद सिराज अंसारी, बसपा के वरिष्ठ नेता मामूर सलमानी, सैफ कुरेशी, मोहम्मद अली उर्फ लल्लू, फैज सलमानी, मोहम्मद सलमान उर्फ टिपू, मोहम्मद नौशाद, सलाउद्दीन, बेचन मौर्य, सैयद आजम एडवोकेट, इम्मी भाई, बेलाल राईन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने अतिथियों को फूल-मालाएँ पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अतिथियों के साथ संवाद किया और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।मिशन-2027 को लेकर व्यक्त किया संकल्प
स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति और मिशन-2027 को लेकर भी चर्चा हुई।

उपस्थित लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कुमारी मायावती जी को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की बात कही। कार्यक्रम में शामिल बसपा नेताओं एवं समर्थकों ने अपने राजनीतिक लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply