
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत सोमवार को छात्राओं के बीच “विकसित भारत की संकल्पना में महाराजा अग्रसेन के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी को पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी आरती उतारकर की गई। इस दौरान कॉलेज की प्रबंधक गरिमा टकसाली और सहायक प्रबंधक पवन कुमार मित्तल ने समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल व महासंयोजक प्रद्युम्न कुमार का स्वागत किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, उनके आदर्शों और प्रसिद्ध सिद्धांत “एक ईंट, एक रुपया” को सामूहिक सहयोग की अवधारणा से जोड़ते हुए आधुनिक स्वरूप को रेखांकित किया। प्रतियोगिता में श्रेया यादव प्रथम, फलक खान द्वितीय और अंजलि सेठ तृतीय स्थान पर रही। खुशी, सौम्या पांडेय और आयुषी पाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में गायत्री, प्रतिभा रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन, संचालन प्रतिमा श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply