सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

 

​वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को महान समाजवादी चिंतक एवं वंचित समाज की आवाज डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

​विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने कहा कि डॉ. लोहिया केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी दार्शनिक थे। उन्होंने जीवनपर्यंत दलितों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए संघर्ष किया। लोहिया जी के विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समाज के दबे-कुचले वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना आज की महती आवश्यकता है।

​कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमाशंकर सिंह यादव ने किया। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से रामसिंह यादव, गोपाल पाण्डेय, आनंद प्रकाश तिवारी, रामकुमार यादव, संजय पहलवान, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, आलोक सौरभ एडवोकेट, सचिन प्रजापति, राजू यादव, वंश नारायण सोनी, सुभाष यादव, विनोद शुक्ला और अजय यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *