शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी कब व कैसे मनाएं – अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को होगी

 

 

अष्टमी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:27 बजे से अष्टमी तिथि का समापन: 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:51 बजे तक।

 

क्योंकि भारत मे उदयातिथि की मान्यता है अतः उदयातिथि के अनुसार अष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को रहेगी

कन्या पूजन का शुभ समय 19 अक्टूबर को सुबह 08:29 बजे से सुबह 10:16 बजे तक रहेगा।

 

मूलांक के अनुसार कन्या पूजन में उपहार या दान देने से माता रानी के साथ-साथ आपके भाग्य के स्वामी ग्रह भी प्रसन्न होते हैं।

 

मूलांक 1

(1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग ) आप लाल रंग के वस्त्र, चुनरी, गुड़ या केसर की मिठाई, तांबे का कोई छोटा बर्तन या सिक्का भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 2

(2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग ) आप सफेद या क्रीम रंग के कपड़े, चांदी की पायल/सिक्का, नारियल, मिश्री भेंट करें और कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 3

(3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग ) आप पीले रंग के वस्त्र, केले या आम (फल), हल्दी, बेसन के लड्डू, या पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे धार्मिक/ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट करें और कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 4

(4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग ) आप चमकीले या बहुरंगी (मल्टीकलर) वस्त्र, स्टील का लंच बॉक्स/सिपर, कोई भी फैंसी खिलौना या रंग-बिरंगी स्टेशनरी भेंट करें और कन्याओं के आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 5

(5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग ) आप हरे रंग के वस्त्र/रुमाल, हरे फल (जैसे अमरूद या नाशपाती), हरी चूड़ियां, या सुंदर पेंसिलों/कलर्स का सेट भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 6

(6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग) आप श्रृंगार की पूरी सामग्री (बिंदी, चूड़ी, क्लिप), रेशमी वस्त्र, सुंदर पोटली बैग, या कोई भी कलात्मक वस्तु भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 7

(7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग ) आप चितकबरे (पैटर्न वाले) वस्त्र, धार्मिक या कहानियों की किताबें, केले, या कोई भी उपयोगी लकड़ी या मिट्टी का खिलौना भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 8

(8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग ) आप नीले, गहरे लाल या बैंगनी रंग के वस्त्र, सूखे मेवे (बादाम, काजू), या कोई भी धातु (जैसे स्टील) की थाली/कटोरी भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

 

मूलांक 9

(9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग ) आप गाढ़े लाल या नारंगी रंग के कपड़े, लाल रंग की चूड़ियां व बिंदी, अनार या सेब, और दक्षिणा (नकद पैसे) भेंट करें और कन्याओं का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्याओं के साथ साथ भैरव स्वरूप बालक का पूजन भी अवश्य करें। कन्या पूजन के समय 9 कन्याओं के साथ एक छोटे बालक (बटुक भैरव) को भी भोजन और उपहार जरूर देना चाहिए। बटुक भैरव बने बालक को कंघी ,चेहरा देखने का शीशा, सफेद मीठा, वस्त्र भेंट करें इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद पूरे वर्ष आपके परिवार पर बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *