
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भेलूपुर स्थित जिम स्पोर्टिंग क्लब के प्रांगण में अध्यक्ष बी डी गुजराती के अध्यक्षता में नगर के स्कूली बच्चों का चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सचिव महेंद्र केशरी बनर्जी व क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित रहा।प्रथम वर्ग में कक्षा के जी से कक्षा 02 तक छात्र शामिल रहे, उन्हें स्वयं रचित स्वेच्छा रहा।द्वितीय वर्ग में कक्षा 03 से 05 तक के छात्र रहे। उनके लिए विषय रहा – प्राकृतिक दृश्य।
तृतीय वर्ग में कक्षा 06 से 08 तक विषय था ग्रीन काशी क्लीन काशी
तथा चतुर्थ वर्ग में कक्षा 09 से 12 विषय रहा- काशी के गांगा घाटों की गंगा आरती। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
जिम स्पोर्टिंग क्लब के सह सचिव आलोक चटर्जी जी बताया कि क्लब 1964 में स्थापना किया गया। धर्म सम्मत विधि विधान से शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं।
अध्यक्ष बी डी गुजराती जी ने कहा मां दुर्गा की पूजा शक्ति की पूजा है। दूर से दूर से भक्तगण मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
अध्यक्ष के अनुसार सुश्री अंकिता भट्टाचार्य जी अपने टीम संग 16 अक्टूबर को सांयकाल महामाया आद्या शक्तिज क्लब के प्रांगण में आयोजित है।
उक्त कार्यक्रम में अतीन गांगुली, आलोक चटर्जी, पिंटू कुंडु, देवेंदु मुखर्जी, संगीता बनर्जी, देवजानी, रत्ना चक्रवर्ती, सांत्वना सहित अनेकों सदस्यगण रहे।

Leave a Reply